फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man hit by tempo while crossing the road, referred to Tanda

Kangra News: सड़क पार करते वक्त बुजुर्ग को टैंपों ने मारी टक्कर, टांडा रेफर

Tue, 06 Jan 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 06 Jan 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by tempo while crossing the road, referred to Tanda
लंबागांव (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टैंपो की टक्कर से सड़क पार करते वक्त एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोपाल दास (60), निवासी मलेहड़ (डाकघर टंबर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपाल दास सोमवार सुबह जयसिंहपुर अस्पताल के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हलेड़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने टैंपो चालक रवि कुमार निवासी हलराना, डाकघर नेतरु के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed