{"_id":"684736666e8548c3f10f131d","slug":"efforts-for-sports-complex-in-dehra-are-in-full-swing-soon-the-land-will-be-in-the-name-of-the-department-kangra-news-c-95-1-ssml1020-180519-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा में खेल परिसर के लिए कवायद तेज, जल्द विभाग के नाम होगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा में खेल परिसर के लिए कवायद तेज, जल्द विभाग के नाम होगी जमीन
Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। देहरा में बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर के लिए प्रशासन ने खेल विभाग के नाम जमीन करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से जमीन की सभी औपचारिकताएं पूरी सरकार को फाइल भेजी गई है। जमीन विभाग के नाम होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार और बजट का प्रावधान किया जाएगा। देहरा में बनने वाले इस कॉम्पलेक्स से जहां स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा कैंपस के विद्यार्थियों को भी अभ्यास करने के लिए उपयुक्त खेल परिसर मिल जाएगा। जानकारी अनुसार देहरा में खेल परिसर में इंडोर स्टेडियम के अलावा 400 मीटर दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल का निर्माण भी किया जाएगा।
वहीं इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ी बैडमिंटन, कबड्डी सहित अन्य खेलों को अभ्यास कर सकेंगे। इसमें इंडोर जिम का निर्माण किया जाएगा। करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने इसकी घोषणा की थी। जिला खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि खेल परिसर के लिए जमीन विभाग के नाम करने की प्रक्रिया चल रही है। देहरा के युवाओं को ध्यान रखते हुए इसका निर्माण किया जाना है।