फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Education Minister laid the foundation stone for development works worth Rs 2.74 crore.

Kangra News: शिक्षा मंत्री ने रखी 2.74 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

Tue, 24 Feb 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Education Minister laid the foundation stone for development works worth Rs 2.74 crore.
साहो (चंबा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो और प्रौथा में 2.74 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें 1.34 करोड़ की लागत से बनने वाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रौथा का भवन जबकि 1.40 करोड़ रुपए से बनने वाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो का साइंस ब्लाॅक का भवन शामिल हैं। इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार हिमाचल को प्राकृतिक नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है, बावजूद इसके राज्य सरकार अपने स्तर पर आपदा प्रभावित लोगों को आवश्यक मदद मुहैया करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रौथा में विधायक नीरज नैय्यर की मांग पर कैथ से कोट तक सड़क बनाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए स्थानीय जनता से अपील की कि गांवों में बनने वाली सड़कों के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन की गिफ्ट डीड लोक निर्माण विभाग के नाम अवश्य करें अन्यथा किसी भी क्षेत्र में सड़क निर्माण संभव नहीं है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहू में भविष्य में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की मांग सहित स्थानीय वासियों की अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक नीरज नैयर के अलावा उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed