फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drugs being transported from Punjab, 45 accused caught in January

Kangra News: पंजाब से पहुंचाया जा रहा नशा, जनवरी में 45 आरोपी पकड़े

Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drugs being transported from Punjab, 45 accused caught in January
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंजाब राज्य से नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। इसका खुलासा जनवरी में पकड़े चिट्टा सप्लायर और आरोपियों से हुआ है। जिला पुलिस ने साल के पहले ही महीने में 45 आरोपियों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि जनवरी में अब तक हर दिन नशा तस्करी का आरोपी पकड़ा गया है। इनमें पंजाब के तरनतारन का चिट्टा सप्लायर मनिंद्र उर्फ लंगड़ा भी शामिल है। लंगड़ा पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते तरनतारन से नशे की खेप कांगड़ा में बेच रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा जो स्थानीय आरोपी पकड़े हैं, उनसे खुलासा हुआ है कि वे होशियारपुर और जालंधर से नशे की खेप लाए थे। यही नहीं, उत्तराखंड के एक आरोपी को भी नशा तस्करी पर जिला पुलिस ने इसी माह काबू किया है। बाहरी राज्यों के पकड़े गए पांच आरोपियों में धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा बगवां में एक-एक और कांगड़ा पुलिस थाना के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस ने 29 मामले जनवरी में दर्ज कर 45 आरोपियों को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। इसमें 42 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में चार पंजाब और एक उत्तराखंड का है। इन आरोपियों से पुलिस ने अब तक 5.6 किलो चरस बरामद की है।
173.76 ग्राम चिट्टा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान 1,62,680 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed