{"_id":"66620eba506cf914460efb94","slug":"drug-prevention-committee-will-be-formed-in-baijnath-dsp-kangra-news-c-95-1-ssml1021-136819-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में होगा नशा निवारण समिति का गठन : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ में होगा नशा निवारण समिति का गठन : डीएसपी
Fri, 07 Jun 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ क्षेत्र में बढ़ रहे नशा तस्करों और नशाखोरी पर नकेल कसने के लिए नशा निवारण समिति का गठन किया जाएगा। यह बात नवनियुक्त डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने वीरवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि नशाखोरी एक समाज के लिए अभिशाप है और युवा पीढ़ी इस दलदल में धंसता जा रहा है। चिट्टा का नशा बड़ा घातक है, जिसके लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
समाज और प्रशासन के तालमेल से इस समस्या का निवारण संभव है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की है, ताकि युवाओं का भविष्य संवर सके। बैजनाथ-पपरोला बाजारों में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक लाइट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएसपी अनिल शर्मा 2015 बैच के एचपीएस अधिकारी है। इससे पहले उन्होंने श्री नैना देवी, रोहडू, पीटीसी डरोह और शिमला में बतौर डीएसपी की सेवाएं दी है।