फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drug and mining mafia to be tightened: DSP

नशा और खनन माफिया पर कसेगा शिकंजा : डीएसपी

Sat, 20 Sep 2025 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drug and mining mafia to be tightened: DSP
नूरपुर(कांगड़ा)। पंजाब की सीमा से सटा होने के चलते नूरपुर क्षेत्र काफी संवेदनशील माना जाता है। पुलिस प्रशासन की भी कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम रखने के लिए हर गतिविधि पर नजर रहती है। यह बात नूरपुर के नवनियुक्त डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने नूरपुर प्रेस क्लब के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान नूरपुर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सहित ट्रैफिक व अन्य मुद्दों पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया और खनन माफिया पर और सख्ती से कार्रवाई करेगी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वह एसडीएम के साथ मिलकर शहर का दौरा कर लोगों को जागरूक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed