फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water supply stalled due to motor failure for the second time in 15 days in Lab

नगर पंचायत जवाली में 15 दिन में दूसरी बार मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप्प

Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled due to motor failure for the second time in 15 days in Lab
जवाली (कांगड़ा)। भीषण गर्मी के दौर में तीन दिन से पानी की सप्लाई न मिलने से नगर पंचायत जवाली के वार्ड नंबर तीन और चार (लब) के बाशिंदों के सब्र का बांध टूट गया है। ऐसे में दोनों वार्डों के निवासियों में जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जवाली के पूर्व पार्षद सुरिंदर छिंदा, राकेश कुमार, किशोरी लाल, प्रकाश सिंह, मोहन लाल, रविंद्र कुमार, सौरभ कुमार, रमेश कुमार, अश्विनी शर्मा, रोहित परमार आदि ने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर आए दिन खराब हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभी करीब 15 दिन पहले ही इस ट्यूबवेल की मोटर को रिपेयर करके डाला गया था। अब दोबारा से मोटर खराब हो गई है। लब बाजार में दुकानदार घरों से पानी की बोतलें ला रहे हैं, लेकिन बाजार में आने वाले लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग ने मोटर बनवाने का कार्य ठेकेदार को दिया है, लेकिन ठेकेदार सही ढंग से मोटर की मरम्मत नहीं करवाते। इस कारण अकसर ही मोटर खराब हो जाती है। दोबारा से फिर से उसी ठेकेदार को मोटर रिपेयर करने को दी जाती है और दोबारा से बिल पास कर दिया जाता है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सुरिंदर छिंदा ने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में ऐसा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग के पास कोई स्पेयर मोटर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास आज भी पुराने जमाने की ही मोटरें हैं, जबकि नई मोटरें खरीदने की जहमत नहीं उठाई गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आज तक फील्ड में देखा ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि लोग टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवा रहे हैं या फिर दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग मात्र आधे से एक घंटे तक ही पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है। जल शक्ति विभाग जल्द इस समस्या का हल करवाए, अन्यथा खाली घड़े लेकर विभागीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग जवाली के एक्सईएन नीरज भोगल ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर पानी की समस्या है तो जल्द ही इसे हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed