Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drinking water supply remained disrupted for two days on Gurudwara Road in Dharamshala.

Kangra News: धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड पर दो दिन ठप रही पेयजल आपूर्ति

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply remained disrupted for two days on Gurudwara Road in Dharamshala.
टैंकों की सफाई से दो दिन बाधित रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार वार्ड के गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में दो दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी न आने से घरेलू कामकाज और दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ।
क्षेत्रवासियों अश्वनी, संजय, रजत और गुंजन ने बताया कि दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण खाना बनाने, कपड़े धोने और अन्य जरूरी कामों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया था। पेयजल की कमी से क्षेत्र के दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने जल शक्ति विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। इस संबंध में जल शक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशाषी अभियंता सुमित विमल कटोच ने बताया कि पानी के टैंकों की सफाई का कार्य चल रहा था, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने बताया कि सफाई का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article