फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dr. Ambedkar's contribution cannot be forgotten: Sudhir

डॉ. आंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : सुधीर

Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's contribution cannot be forgotten: Sudhir
धर्मशाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विधायक सुधीर शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धां
धर्मशाला। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को आंबेडकर चौक धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा धर्मशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया। समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस ने हमेशा डॉ. आंबेडकर के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने के बजाय अपमानित करने का कार्य किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने डॉ. आंबेडकर को असली सम्मान दिया है। चाहे बाबा साहेब को भारत रत्न की बात हो या फिर डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ में तब्दील करने की बात हो, भाजपा ने हर मंच पर डॉ. साहेब को सम्मान दिया। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष डाॅ. विशाल नैहरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed