{"_id":"68f14e1017999ee44e043b4d","slug":"double-whammy-for-farmers-wheat-seeds-costlier-by-rs-7-subsidy-reduced-by-rs-5-kangra-news-c-399-1-sml1038-376852-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: किसानों पर दोहरी मार, गेहूं का बीज सात रुपये महंगा, सब्सिडी पांच रुपये घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: किसानों पर दोहरी मार, गेहूं का बीज सात रुपये महंगा, सब्सिडी पांच रुपये घटी
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों पर इस रबी सीजन में दोहरी मार पड़ी है। पहले गेहूं की बुवाई के लिए जरूरी खाद के दाम बढ़े और अब बीज की कीमतों में भी भारी उछाल आ गया है। कृषि विभाग से मिलने वाला गेहूं का बीज इस बार किसानों को 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा, जबकि पिछले साल इसका दाम 22.94 रुपये प्रति किलो था।
पिछले वर्ष गेहूं का बीज 2294 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, जो इस बार बढ़कर 3000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। दरअसल, सरकार ने गेहूं के बीज का मूल मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और सब्सिडी को 1500 रुपये से घटाकर 1000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यानी किसानों की जेब पर 700 रुपये प्रति क्विंटल का सीधा बोझ पड़ा है। इधर, बुवाई के लिए आवश्यक 12-32-16 खाद के दाम भी 1600 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच चुके हैं। लगातार बढ़ती लागत से किसान खेती से निराश होते दिख रहे हैं।
कांगड़ा जिले में हर साल करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं बीज की खरीद होती है, लेकिन इस बार विभाग ने केवल 17 हजार क्विंटल पर ही सब्सिडी देने की बात कही है। यदि सरकार से मंजूरी नहीं मिली, तो कई किसानों को बीज पूरी कीमत यानी 4000 रुपये प्रति क्विंटल पर ही लेना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
कोट््स
सरकार की ओर से इस बार गेहूं बीज का दाम 4000 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है, जिस पर 1000 रुपये सब्सिडी दी जाएगी। जिले में किसानों की ओर से हर साल करीब 25 हजार क्विंटल बीज की खरीद की जाती है। - कुलदीप धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग कांगड़ा