फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dominance of PM Shri Jawali School in Children's Fair

Kangra News: बाल मेले में पीएम श्री जवाली स्कूल का दबदबा

Thu, 07 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dominance of PM Shri Jawali School in Children's Fair
शतरंज, टीएलएम, कैरम, डिबेट और ग्रुप डांस में रहा अव्वल
विज्ञापन

मेले के समापन पर मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन राकेश शर्मा की मौजूदगी में हुआ। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य एवं बीपीईओ प्रभात चंद्र पावा ने मेधावियों को सम्मानित किया। मेले में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का दबदबा रहा। स्कूल ने शतरंज, टीएलएम, कैरम, डिबेट और ग्रुप डांस में पहला स्थान हासिल किया है। मेले में 18 प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले स्कूल का चयन जिला स्तरीय बाल मेले के लिए हुआ है।

मेले में सोलो डांस में राजकीय उच्च विद्यालय नाना खास, सोलो सांग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला समकेड़, स्किट एवं ड्रामा में राजकीय उच्च विद्यालय नाना खास, क्रिएटिव राइटिंग अंग्रेजी में राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनेई, क्रिएटिव राइटिंग हिंदी में राजकीय उच्च पाठशाला कालदून, साइंस प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़, शतरंज स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताहलियां, कैरम स्पर्धा, क्विज एवं लड़कियों की कविता पाठ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरघाड़, मैजिक शो में राजकीय उच्च विद्यालय मकड़ाहन जबकि एलोक्यूशन में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलाहड़ पहले स्थान पर रहे। इस अवसर पर संगीत अध्यापक दिलबाग सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रवक्ता वंदना धीमान, अधीक्षक नवदीप कुमार, ओपिंद्र शर्मा, रोहनी शर्मा, रामेश्वर दत्त, रवि भंडारी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed