फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Doctors in Tanda received training to save the lives of newborn babies.

Kangra News: टांडा में डॉक्टरों ने नवजात शिशुओं की जान बचाने का लिया प्रशिक्षण

Mon, 11 May 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 May 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Doctors in Tanda received training to save the lives of newborn babies.
टीएमस में नवजात पुनर्जीवन प्रोग्राम के दौरान स्त्री रोग और बाल रोग विभाग के डॉक्टर। -स्रोत : सं
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के बाल रोग विभाग द्वारा ‘नवजात पुनर्जीवन प्रोग्राम’ (एनआरपी) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बाल रोग और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के 50 से अधिक स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की आपात स्थिति में प्रभावी उपचार और उनके जीवन को बचाने के कौशल को निखारना था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रदीप अत्री, डॉ. शिखा और डॉ. नवेंदु चौधरी ने रेजिडेंट डॉक्टरों को नवजात शिशुओं की जान बचाने से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने नवीनतम एनआरपी प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आपातकालीन स्थितियों में साक्ष्य-आधारित (एविडेंस-बेस्ड) प्रबंधन कैसे किया जाए।
विज्ञापन

टांडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी से बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी और अन्य न्यूरोलॉजिकल विकार हो सकते हैं। समय पर और कुशल उपचार (पुनर्जीवन) से इन विकारों को रोका जा सकता है और नवजात के जीवित रहने की संभावना बढ़ती है। प्रिंसिपल ने न केवल डॉक्टरों, बल्कि नवजात देखभाल से जुड़ी स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि हर नवजात को त्वरित और विशेषज्ञ उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed