फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Do not ignore hearing loss; timely check-up is essential: Dr. Omesh

सुनने की क्षमता में कमी को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच जरूरी : डॉ. ओमेश

Sun, 23 Aug 2026 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Do not ignore hearing loss; timely check-up is essential: Dr. Omesh
तेज आवाज और लंबे समय तक ईयर फोन के इस्तेमाल से बचने की दी सलाह
विज्ञापन

तेज संगीत और मशीनों के शोर से कानों को बचाएं, ईयर प्रोटेक्शन का करें इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सुनने की क्षमता में कमी को उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। समय पर जांच, सही निदान और उचित उपचार से श्रवण क्षमता से जुड़ी कई समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकता है। अगर परिजनों को लगता है कि बच्चा उनके बोलने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा तो तुरंत विशेषज्ञों से बच्चे की जांच करवाएं। समय पर जांच और उपचार से बच्चे की सुनने की क्षमता को 100 फीसदी तक ठीक किया जा सकता है।
डिफनेस अवेयरनेस वीक से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती ने लोगों से श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सुनने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों में सुनने की क्षमता की जल्द जांच बेहद महत्वपूर्ण है। यदि बच्चा आवाज पर प्रतिक्रिया नहीं देता, बोलने में देरी हो रही है या भाषा विकास उम्र के अनुसार नहीं हो रहा है तो अभिभावकों को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में जल्द से जल्द श्रवण विशेषज्ञ या ईएनटी चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए। समय पर समस्या का पता चलने से बच्चे के बोलने, सीखने और सामाजिक विकास में मदद मिल सकती है। लगातार तेज आवाज के संपर्क में रहने से भी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। तेज संगीत सुनने, लंबे समय तक हेडफोन या ईयरफोन इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। पटाखों, मशीनों और कार्यस्थल पर अधिक शोर के बीच काम करने वाले लोगों को ईयर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिना चिकित्सकीय सलाह के ऐसी दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए, जो सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। कान में दर्द, लगातार सीटी या आवाज सुनाई देना, कान से पानी या मवाद आना अथवा अचानक सुनाई देना कम हो जाए तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

कान की सफाई के नाम पर पिन, माचिस की तीली या अन्य वस्तु कान में डालना नुकसानदायक हो सकता है। इससे कान के पर्दे को चोट पहुंचने और संक्रमण का खतरा रहता है। कान से जुड़ी किसी भी समस्या में स्वयं उपचार करने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। सुनने में कठिनाई संवाद में बाधा हो सकती है, लेकिन जागरूकता, समय पर उपचार और संवेदनशील व्यवहार से हम एक अधिक समावेशी समाज बना सकते हैं। लोगों से अपील है कि वे स्वयं भी श्रवण स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और परिवार के बच्चों में सुनने की क्षमता तथा भाषा-विकास पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed