{"_id":"61c884dd1b5905738d4efca2","slug":"divyang-players-of-the-state-will-show-talent-in-para-sports-competition-kangra-news-sml3947268149","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में शुरू हुई दो दिवसीय पैसा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में शुरू हुई दो दिवसीय पैसा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की धर्मशाला में दो दिवसीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता इंडोर और आउटडोर स्टेडियम में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने किया।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग आजकल हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। पहले हिमाचल से बहुत कम खिलाड़ी पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेते थे।
प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं और आने वाले समय में हिमाचल से भी अच्छी संख्या में पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव ललित ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल और बेंच प्रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के दस जिलों के 170 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। शाम के सत्र में दिव्यांगों की बैंस प्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
100 मीटर दौड़ में कांगड़ा का अवनीश, मंडी का आशीष प्रथम
100 मीटर के महिला वर्ग के विजेताओं में टी-46, 47 में जिला सोलन की अनामा ठाकुर, टी-42 में सिरमौर की रंजना, टी-37, पुरुष में कांगड़ा का अवनीश, मंडी का आशीष व हमीरपुर का शगुन, टी-13 महिला में मंडी की भामा देवी, कुल्लू की अमीषा, हमीरपुर की साक्षी, टी-14 पुरुष में ऊना का सुनील, सोलन का धर्मेंद्र, हमीरपुर का मुनीष, टी-46,47 में सिरमौर का लखविंद्र, किन्नौर का ओम प्रकाश, सिरमौर का मनीष, टी-42 पुरुष में कांगड़ा का सुवीत, मंडी का अतुल व मंडी का ही शेर अली, टी-13 पुरुष में मंडी का भानु प्रताप, चंबा सुखवीर सिंह, मंडी का जतिन, टी-20 पुरुष में बिलासपुर का आशीष, कांगड़ा का इशित और कांगड़ा का ही सूजल, टी-37 में कांगड़ा की स्वाति ने बाजी मारी।