फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Division office of Jal Shakti Department will open in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में खुलेगा जलशक्ति विभाग का डिवीजन कार्यालय

Sun, 16 Feb 2025 05:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
Division office of Jal Shakti Department will open in Kangra
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के बाशिंदों को पेयजल और सिंचाई योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शाहपुर स्थित जलशक्ति विभाग के डिवीजन कार्यालय के चक्कर काटने से जल्द छुटकारा मिलेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कांगड़ा जिले के कांगड़ा में जलशक्ति विभाग का नया मंडल खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी अधिसूचना का इंतजार है। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल की बैठक में कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विभिन्न श्रेणियों के आठ पदों को सृजित करने और भरने के साथ बीटेक (आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और डेटा साइंस) और बीटेक (कंप्यूटर साइंस) पाठ्यक्रम शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के कंडवाल में एंट्री टॉल बैरियर पर चरणबद्ध तरीके से फास्टैग सुविधा लागू करने का निर्णय लिया। इस सुविधा के शुरू होने के बाद वाहन चालकों को टोल पर नकद भुगतान की चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed