{"_id":"62376af94d668c6a8b2e7a97","slug":"district-level-status-will-be-given-to-gandad-holi-fair-kangra-news-sml4031166175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदड़ होली मेले को दिलाया जाएगा जिला स्तरीय दर्जा: रविंद्र धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदड़ होली मेले को दिलाया जाएगा जिला स्तरीय दर्जा: रविंद्र धीमान
विज्ञापन
गंदड़ होली मेले में विधायक रविंद्र धीमान व अन््य
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि गंदड़ होली मेले को जिला स्तरीय दर्जा दिलवाया जाएगा। उन्होंने गंदड़ होली मेले में कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गंदड़ होली मेले का इतिहास सौ साल से भी पुराना है व इसके भव्य स्वरूप को देखते हुए इसे जिला स्तर का दर्जा दिया जाना आवश्यक है।
उन्होंने मैदान के सुधारीकरण के लिए तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के साथ ही आयोजन के लिए 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। मेले में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे महेश चंद कटोच ने माली की राशि निजी रूप से प्रदान की। बच्चों की कुश्ती प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर ने पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ आयोजन के लिए 5100 रुपये का सहयोग दिया। बच्चों की कुश्ती में कलहेरा के कृष ने प्रथम व मरेरा के तनिष ने दूसरा स्थान हासिल किया। बड़ी माली में दिल्ली के पहलवान संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंदराणा के सुनील चंद्र कटोच व मरेरा के संजीव कटोच को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिलने पर, अंदराणा की बेटी जूवी कटोच को फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनने व गंदड़ की बेटी रिचा मिश्रा को एमबीबीएस में प्रवेश लेने पर उनके अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान जनम चंद कटोच, सचिव कमलेश शर्मा, गंदड़ पंचायत की प्रधान विंता कटोच, सकोह के प्रधान सुशील शर्मा, बीडीसी सदस्य सुषमा कुमारी, सुनील राणा, रुमेल राणा, धर्मवीर शुक्ला, बिहारी लाल, विनोद राणा, प्रवीण कुमार, गोगी कटोच, मन प्रकाश, जुगल किशोर मिश्रा, प्रवीन किसाना व शिवा कटोच सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।