{"_id":"6117dc848ebc3ee04517d364","slug":"district-level-independence-day-celebrations-will-be-celebrated-in-raihan-kangra-news-sml380448055","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैहन में आज मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैहन में आज मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को फतेहपुर उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैहन के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगी।
यह जानकारी डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने सोमवार को मिनी सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही आकर्षक मार्च पास्ट भी आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इस बार 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में भी मनाया जाएगा, जिसमें कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी की गाथा की भी विशेष तौर पर लोगों को जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को समारोह के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मार्च पास्ट की रिहर्सल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी आरंभ कर दी गई हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना भी सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले एसी टू डीसी डॉ मदन ने स्वतंत्रता समारोह के आयोजन को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, एसडीएम फतेहपुर अंकुश दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।