फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District level children's science fair will be held in Jwalamukhi from 8

Kangra News: ज्वालामुखी में 8 से लगेगा जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेला

Sat, 02 Nov 2024 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
District level children's science fair will be held in Jwalamukhi from 8
धर्मशाला। जिला स्तरीय 32वां बाल विज्ञान मेले का आयोजन 8 और 9 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ज्वालामुखी में होगा। इस दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अलावा इनोवेटिव साइंस मॉडलों की प्रदर्शनी लगेगी, जबकि मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर नाटक का भी मंचन होगा।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन अश्वनी भट्ट ने बताया कि खंड स्तर पर जिलेभर में हुए बाल विज्ञान मेलों के बाद अब 8 और 9 नवंबर को ज्वालामुखी में जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन होगा। इस दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 8 और 9 नवंबर को आयोजित होने वाले इस मेले के दौरान विज्ञान प्रतियोगिता और इनोवेटिव साइंस मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की आठ सदस्यों की टीम को मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर एक नाटक का मंचन करना होगा। 12 से 15 मिनट तक आयोजित होने वाले इस नाटक की स्क्रिप्ट को संबंधित स्कूलों को पहले डिप्टी डायरेक्टर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय को 5 नवंबर तक भेजना होगा। निबंध और स्लोगन राइटिंग के दौरान पारंपरिक ज्ञान प्रणाली और आधुनिक विज्ञान विषय पर होगा। इस दौरान पहले स्थान पर रहने वाले मेधावी को राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

01जेएनडी11: करसिंधु गांव में बना 33केवी पॉवर हाउस। संवाद

01जेएनडी11: करसिंधु गांव में बना 33केवी पॉवर हाउस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed