फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dispute over taking pass, scuffle with HRTC bus driver, case registered against five

Kangra News: पास लेने पर विवाद, एचआरटीसी बस चालक से हाथापाई, पांच पर केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute over taking pass, scuffle with HRTC bus driver, case registered against five
पंचरुखी (कांगड़ा)। बैजनाथ एचआरटीसी डिपो की बस के चालक के साथ हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वीरवार देर रात साढ़े बारह बजे बस जब चंडीगढ़ से बैजनाथ की ओर सवारियों को लेकर लौट रही थीं तो बनूरी नेशनल हाईवे पर वाहनों को पास को लेकर बस चालक सागर कुमार और एक टैक्सी चालक की बहसबाजी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर पहुंच गई। टैक्सी में सवार पांच युवकों ने बस चालक से हाथापाई की। बीच-बचाव में बस में बैठी सवारियों ने मामले को शांत करवाया। बस चालक ने पंचरुखी पुलिस थाना में फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो सभी आरोपी फरार हो गए, लेकिन बस चालक ने हाथापाई करने वाले आरोपियों की गाड़ी का नंबर लिख रखा था। पंचरुखी पुलिस थाना से एएसआई यशपाल ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और बस को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस दौरान बस करीब आधा घंटा मौके पर खड़ी रही, जिसके चलते बस में सवार यात्रियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। थाना के एएसआई यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी की गाड़ियों को ट्रेस कर सभी आरोपियों को थाने तलब किया। बस चालक का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बनूरी और पंचरुखी के स्थानीय निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed