{"_id":"6a086cd5075de4d89506f810","slug":"discussion-on-nep-2020-took-place-at-jwalamukhi-college-kangra-news-c-95-1-kng1005-234997-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी कॉलेज में एनईपी 2020 पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी कॉलेज में एनईपी 2020 पर हुआ मंथन
Sun, 17 May 2026 06:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी सहित अन्य कॉलेजों के वक्ताओं ने रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय डिग्री महाविद्यालय ज्वालामुखी में शनिवार को इम्प्लीमेंटशन ऑफ एनईपी 2020 विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय जुखाला के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्तमान शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव लाने वाली नीति है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय शिवनगर की प्राचार्य डॉ. संगीता ने नई शिक्षा नीति को व्यावहारिक रूप से लागू करने के प्रभावी तरीकों पर अपने विचार रखे।
सेमिनार में राजकीय महाविद्यालय मझीण की प्राचार्या डॉ. सारिका तथा राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, नवाचार और रचनात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।