Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dinesh said Victory in the BBMB matter is the result of Virbhadra far-sightedness

बीबीएमबी मामले में जीत वीरभद्र की दूरदर्शिता का परिणाम : डॉ. दिनेश

Sat, 07 Nov 2026 08:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 07 Nov 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Dinesh said Victory in the BBMB matter is the result of Virbhadra far-sightedness
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को प्रदेश के अधिकारों की एक महत्वपूर्ण जीत बताया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व को दिया जिन्होंने वर्ष 1996 में इस मामले में कानूनी लड़ाई शुरू करने का निर्णय लिया था। इसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से प्रदेश को वर्षों से लंबित 11 अरब 97 करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली के एरियर का लाभ मिलेगा। अनुमान है कि इसके तहत अगले 20 वर्षों तक प्रतिवर्ष 60 करोड़ यूनिट बिजली प्राप्त होगी। इससे भविष्य में प्रदेश सरकार के खजाने में हर साल 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आने का मार्ग प्रशस्त होगा जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और महाधिवक्ता अनूप रतन की प्रभावी कानूनी पैरवी के चलते प्रदेश को अधिकारों से जुड़े मामलों में यह चौथी बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले वाइल्ड फ्लावर हॉल, जेएसडब्ल्यू और किशाऊ बांध से संबंधित मामलों में भी प्रदेश को सफलता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शानन परियोजना, वाटर सेस और चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर कानूनी लड़ाई लड़ने के मुख्यमंत्री के फैसलों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed