फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dinesh from Haryana won the big prize at the Jawali Baisakhi fair.

Kangra News: हरियाणा के दिनेश ने जीती जवाली बैसाखी मेेले की बड़ी माली

Thu, 16 Apr 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dinesh from Haryana won the big prize at the Jawali Baisakhi fair.
श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले के समापन पर कुटलैहड़ विधानस
-कृषि मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, छिंज मेला तक निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

-शानवीर ने रोहित को हराकर जीती छोटी माली, एक लाख रुपये इनाम
--------
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। मिनी हरिद्वार जवाली के किनारे बुधवार को जिला स्तरीय बैसाखी मेले का धूमधाम से आयोजन हुआ। इसमें कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैसाखी मेला कमेटी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर जवाली में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि बाजार से होते हुए दंगल स्थल जवाली में पहुंची। दंगल स्थल पर झंडा चढ़ाने के साथ ही दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए।
बड़ी माली का मुकाबला हाफिज ईरान व दिनेश हरियाणा पहलवान के बीच हुआ। दिनेश ने हाफिज को हराया। दिनेश पहलवान को 1.11 लाख रुपये सहित गुर्ज व उपविजेता को एक लाख रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला रोहित पहलवान व शानवीर पहलवान के बीच हुआ जिसमें शानवीर विजेता रहा। विजेता पहलवान को एक लाख तथा उपविजेता पहलवान को 80 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मिनी हरिद्वार जवाली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें मेला कमेटी ने शॉल, टोपी सहित स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल, डीएसपी जवाली वीर सिंह, एसएचओ देव राज शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू, एवी पठानिया, सौरभ चौधरी, अमित चौधरी, कर्ण मेहरा, सुरिंदर छिंदा, मनु शर्मा, अनु शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ममता भारद्वाज और सौरभ शर्मा ने मंत्रमुग्ध किए दर्शक
-कालेश्वर का राज्य स्तरीय बैसाखी मेला संपन्न, विधायक विवेक रहे मुख्यातिथि

संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। ऐतिहासिक धरोहर और समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक कालेश्वर का राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 का बुधवार को श्री कालीनाथ मंदिर परिसर कालेश्वर में समापन हुआ। इस समारोह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। ममता भारद्वाज और सौरभ शर्मा ने पहाड़ी और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय स्कूली बच्चों ने प्रदेश की लोक कलाओं की जीवंत तस्वीर पेश की। इस समापन अवसर पर मेला अधिकारी एवं एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, तहसीलदार देहरा कर्मचंद और नायब तहसीलदार परागपुर बलविंदर सिंह सहित श्री कालीनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और क्षेत्र के गण्यमान्य मौजूद रहे।

-------
स्टार नाइट में व्यवस्था पर सवाल
रक्कड़ (कांगड़ा)। कालेश्वर महादेव बैसाखी मेला जहां एक ओर भव्यता, भीड़ और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा वहीं, दूसरी ओर इस आयोजन ने एक कड़वी सच्चाई भी उजागर कर दी। जिस मीडिया ने मेले को जन-जन तक पहुंचाया वही व्यवस्था से बाहर नजर आया। जसवां-परागपुर प्रेस क्लब के संयोजक रक्षपाल व अध्यक्ष सुरजीत ने कहा कि स्टार नाइट के दौरान मंच पर रोशनी, साउंड और वीआईपी इंतजामों की चकाचौंध तो दिखी लेकिन पत्रकारों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था की गई थी और न ही कोई निर्धारित स्थान था।

श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले के समापन पर कुटलैहड़ विधानस

श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले के समापन पर कुटलैहड़ विधानस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed