फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharkandi of Shahpur will become trout hub, tourism and employment will get wings

Kangra News: शाहपुर का धारकंडी बनेगा ट्राउट हब, पर्यटन और रोजगार को लगेंगे पंख

Tue, 10 Sep 2024 03:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Dharkandi of Shahpur will become trout hub, tourism and employment will get wings
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ऊपरी धारकंडी क्षेत्र हार बोह और सल्ली को ट्राउट हब बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा। ट्राउट मछली के लिए 18 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान की जरूरत रहती है। इस लिहाज से शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र का तापमान ट्राउट मछली उत्पादन के लिए उपयुक्त पाया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भी शाहपुर क्षेत्र में बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर काम चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र की इस योजना के तहत मत्स्य पालन के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है, जिसमें मस्त्य पालन के लिए तालाब निर्माण, बीज हैचरी का निर्माण, मछलियों की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए रेफ्रिजरेटर की सुविधा वाले वाहन की खरीद, आइस स्टोरेज प्लांट, फिश क्योस्क एवं सेल प्वाइंट्स आदि के निर्माण आदि शामिल है। वर्तमान में पालमपुर और बैजनाथ क्षेत्र में भी छोटे पैमाने पर ट्राउट मछली का कारोबार हो रहा है। अब अगर शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ट्राउट मछली का उत्पादन शुरू होता है तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी। उधर, मत्स्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया अपने क्षेत्र को ट्राउट हब बनाने को लेकर तत्पर हैं। विभाग उनके निर्देशानुसार योजना पर काम कर रहा है। हालांकि इस मामले में विभाग के निदेशक ज्यादा सूचना उपलब्ध करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
यह है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) मछली उत्पादन और उत्पादकता, गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी, कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे, प्रबंधन, आधुनिकीकरण और मूल्य शृंखला को मजबूत बनाने, पता लगाने, एक मजबूत मत्स्य पालन स्थापित करने में महत्वपूर्ण अंतराल को दूर करने के लिए डिजाइन की गई एक योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स-
शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र को ट्राउट हब बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। ट्राउट मछली के लिए 18 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान की जरूरत रहती है। शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र का तापमान ट्राउट मछली उत्पादन के लिए उपयुक्त पाया गया है।
-केवल सिंह पठानिया, विधायक एवं उप मुख्य सचेतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed