फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala: The 46th convention of Himachal ABVP will be held in Gupt Ganga, Kangra.

धर्मशाला: हिमाचल एबीवीपी का 46वां अधिवेशन गुप्त गंगा कांगड़ा में होगा

Wed, 22 Oct 2025 01:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Oct 2025 01:21 PM IST
सार

अधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों की सहभागिता इस अधिवेशन को विशेष बनाएगी, जिसमें लघु हिमाचल दर्शन भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Dharamshala: The 46th convention of Himachal ABVP will be held in Gupt Ganga, Kangra.
एबीवीपी के अधिवेशन की जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 46वां अधिवेशन आगामी 31 अक्तूबर, 1 और 2 नवंबर को कांगड़ा जिले के गुप्त गंगा में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों की सहभागिता इस अधिवेशन को विशेष बनाएगी, जिसमें लघु हिमाचल दर्शन भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी बुधवार को परिषद के पदाधिकारियों ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। अधिवेशन स्थल पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में पूरे वर्षभर संगठन द्वारा किए गए शैक्षिक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों का विस्तृत चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश मंत्री अपने वार्षिक मंत्री प्रतिवेदन के माध्यम से वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण अधिवेशन में प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


इस अधिवेशन में नए प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का चयन किया जाएगा। साथ ही वर्तमान परिदृश्य और शैक्षिक परिदृश्य पर आधारित दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा सामाजिक मुद्दों पर विद्यार्थी परिषद की स्पष्ट भूमिका रखी जाएगी। अधिवेशन में केंद्र, प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिला कांगड़ा के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ महीने से अधिवेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाज के विभिन्न वर्गों, पूर्व कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग अधिवेशन की सफलता में चार चांद लगा रहा है। यह अधिवेशन न केवल संगठन के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा बल्कि हिमाचल के विद्यार्थी आंदोलन की दिशा और दशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed