फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala police arrested second accused of cheating in Jharkhand

धर्मशाला पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया ठगी का दुसरा आरोपी

Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala police arrested second accused of cheating in Jharkhand
धर्मशाला। धर्मशाला पुलिस ने ने राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगी करने वाले दूसरे आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ सिद्धांत सिंह को भी झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो किसी मामले में झारखंड जेल में बंद था। इस मामले में मुख्य आरोपी को नवंबर माह में पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका साथी फरार हो गया था। जुलाई माह में एक व्यक्ति ने धर्मशाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर दो लोगों ने 14 लाख रुपये की ठगी की है। इस पर मामला दर्ज कर धर्मशाला पुलिस जांच में जुटी थी। इसके तहत धर्मशाला पुलिस ने उड़ीसा के रहने वाले नीलेश को नवंबर माह में राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही थी, जिसे बुधवार को पुलिस झारखंड से गिरफ्तार कर ले आई है। उधर, धर्मशाला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपए की ठगी के दूसरे आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। वहीं बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया और उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि अब उससे ठगी के बारे में अन्य पहलुओं के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed