फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala-McLeodganj bypass occupied by private Volvo buses

Kangra News: धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास पर निजी वोल्वो बसों का कब्जा

Tue, 18 Jun 2024 04:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala-McLeodganj bypass occupied by private Volvo buses
धर्मशाला। कोतवाली बाजार को जाम से बचाने के लिए वाहनों को गांधी वाटिका से मैक्लोडगंज भेजने के लिए बाईपास सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है, लेकिन बस अड्डा से होकर गुजरने वाले इस बाईपास मार्ग पर पूरी तरह से निजी वोल्वो बसों का कब्जा है। ये बसें बाईपास पर जहां दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं, वहीं जाम की स्थिति भी पैदा कर रही हैं। अन्य बसों की अपेक्षा आकार में बड़ी ये निजी वोल्वो बसें जब सड़क मार्ग पर मुड़ती हैं तो ये पूरी सड़क को ही जाम कर रही हैं, जो कि जाम के साथ हादसों का कारण बन रहा है। ये बसें रोजाना हजारों रुपये की कमाई करती हैं, लेकिन वे न तो किसी प्रकार की पार्किंग फीस देती हैं और न ही उन्हें लोगों की जान की परवाह है। अगर जिला प्रशासन मैक्लोडगंज-धर्मशाला सड़क मार्ग को वन-वे बना भी देता है तो भी ये बसें बाईपास मार्ग पर जाम का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को छुट्टी होने और कोतवाली बाजार के बंद होने के कारण गांधी वाटिका से लेकर कोतवाली बाजार तक जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली। इसके अलावा पुलिस विभाग ने भी सड़क मार्ग पर जवानों की तैनाती की है, जो कि यातायात को सुचारू चलाने में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सोमवार को जब कोतवाली बाजार का दौरा किया तो देखा कि बाजार की इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद थीं।
विज्ञापन

इसके चलते सड़क मार्ग पर न तो कोई चौपहिया वाहन खड़ा था और न ही लोगों की अधिक भीड़ थी, जिस कारण सड़क पर वाहन बिना जाम की समस्या से परेशान हुए जा रहे थे। हालांकि इस दौरान दोपहिया वाहन सड़क पर खड़े थे। इस दौरान देखा गया कि फव्वारा चौक पर खड़ा डंडा सड़क मार्ग पर वाहनों के पहियों को थमते हुए देखा गया, क्योंकि खनियारा और खड़ा डंडा सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों के कारण वहां यह समस्या पेश आई। अगर इस सड़क मार्ग को पूरी तरह से वन-वे घोषित कर दिया जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर व्यापार मंडल भी इस सड़क मार्ग को वन-वे घोषित करने की पैरवी कर चुका है। व्यापार मंडल ने यहां तक कहा है कि मैक्लोडगंज जाने वाले पर्यटक वाहनों को कोतवाली बाजार से होकर गुजारा जाए, ताकि उनके व्यापार पर कोई असर न हो। जबकि वापसी पर पर्यटक वाहनों को अलग रास्ते से धर्मशाला पहुंचाया जा सकता है। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed