{"_id":"67f8194ff55cb10c190fec67","slug":"dharamshala-hospital-gets-five-new-doctors-no-appointment-on-md-medicine-kangra-news-c-95-1-kng1002-172803-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल को मिले पांच नए डॉक्टर, एमडी मेडिसन पर नियुक्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल को मिले पांच नए डॉक्टर, एमडी मेडिसन पर नियुक्ति नहीं
Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला अस्पताल को वीरवार को पांच नए डॉक्टर मिले हैं लेकिन 10 माह बाद भी एमडी मेडिसिन की नियुक्ति नहीं हुई है। प्रदेश सरकार ने नए मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में धर्मशाला अस्पताल को मेडिसिन का मेडिकल ऑफिसर तो मिला है लेकिन वे केवल छाती के मरीजों की जांच कर सकेगा। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल को एक सर्जरी, एक माइक्रोबायोलॉजी, एक पैथोलॉजी और एक मेडिकल ऑफिसर अल्ट्रासाउंड के लिए मिला है।
इसके अलावा आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और अन्य मेडिकल कॉलेजों से एसआरशिप पूरी करने के बाद दो और मेडिकल ऑफिसरों के धर्मशाला अस्पताल के लिए ऑर्डर हुए हैं। इसमें एक डॉ. ऑर्थो और दूसरे एनेस्थीसिया विभाग को मिला है। उधर, एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि वीरवार को धर्मशाला अस्पताल को नए डॉक्टर मिलने की अधिसूचना को मिली है लेकिन एमडी मेडिसिन के पद के लिए कोई ऑर्डर नहीं हुए हैं।