फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala buzzing with tourists, all hotels packed, business increased

Kangra News: पर्यटकों से धर्मशाला गुलजार, सभी होटल पैक, बढ़ा कारोबार

Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala buzzing with tourists, all hotels packed, business increased
धर्मशाला। प्रचंड गर्मी और वीकेंड के बाद अब मंगलवार तक पर्यटन नगरी धर्मशाला के होटल पैक हो गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। रविवार को धर्मशाला में होटल कारोबार की ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से अधिक पहुंच गई है और 18 जून तक सभी होटल पैक बता जा रहे हैं। वीकेंड से पहले होटलों में 50 से 55 फीसदी ऑक्यूपेंसी रह गई थी, जिसको वीकेंड से तो उछाल मिला है साथ ही सोमवार को छुट्टी से भी लोगों ने हाेटलों की प्री-बुकिंग करवा कर रखी है। आजकल पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण लोगों ने हिमाचल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पर्यटन, टैक्सी कारोबार से जुड़े लोगों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शनिवार को 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही जबकि रविवार को ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से अधिक पहुंच गई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने बताया कि इस वीकेंड में मौसम प्रचंड गर्म होने के कारण और दिल्ली और पंजाब सहित अन्य राज्यों में छुटि्टयां पड़ने से पर्यटन कारोबार बढ़ा है। इससे रविवार को धर्मशाला और अपर धर्मशाला के होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंची गई है।
विज्ञापन


जाम ने किए परेशान
रविवार को पर्यटकों की भीड़ से धर्मशाला और अपर धर्मशाला की सड़कों में लंबा जाम रहा। सड़कों में ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ियां दिखाई दीं। लंबे जाम के कारण सड़क में वाहन रेंग-रेंगकर चले रहे, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed