फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala BJP's shine has faded, political activities are not visible

Kangra News: धर्मशाला भाजपा की चमक पड़ी फीकी, नजर नहीं आ रही सियासी गतिविधियां

Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala BJP's shine has faded, political activities are not visible
धर्मशाला। सालों से सियासी गतिविधियों में सुर्खियों में रहने वाली धर्मशाला मंडल भाजपा की चमक आजकल फीकी पड़ती नजर आ रही है। यहां पर पिछले कुछ समय से सियासी गतिविधियां और कार्यक्रम न के बराबर नजर आ रहे। सत्तासीन कांग्रेस सरकार के जवाबी हमलों का धर्मशाला भाजपा से माकूल जवाब नहीं मिल पा रहा है। जबकि पूर्व मंत्री किशन कपूर के समय धर्मशाला भाजपा मंडल में खूब जोश रहता था।
विज्ञापन

तब संगठन की गतिविधियां और कार्यक्रम भी समय-समय पर लोगों को आकर्षित करते रहे। कपूर के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद पूर्व विधायक विशाल नैहरिया के समय भी धर्मशाला भाजपा संगठन में गतिविधियां चलती रहती थीं। हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शहरी और ग्रामीण दो मंडल बनाए हैं। इसके बावजूद यहां पर सियासी गतविधियां कांग्रेस के मुकाबले बहुत कम रह गई हैं। भाजपा के गिने-चुने पदाधिकारी ही हर मोर्चे पर नजर आते हैं। लेकिन वह भी नए संगठन के गठन के बाद शांत पड़े हुए हैं। भाजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि अब भाजपा पर कांग्रेस से आए कुछ लोगों का कब्जा होता नजर आ रहा है। इसके चलते सत्तापक्ष के नेताओं का यहां प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा के दोनों मंडलों की कार्यकारिणी का हाल ही में गठन हुआ है। आने वाले समय में पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बारे में दोनों मंडलों को विशेष निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला से कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में सीएम सुखविंद्र सुक्खू के दिशा-निर्देशों पर विकास कार्य तेजी से जारी हैं। आगामी समय में पर्यटन राजधानी को लेकर और कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed