{"_id":"69bab6e5132e2d9b6800b0c9","slug":"dharamsala-fate-of-93-candidates-in-tibetan-parliament-in-exile-elections-to-be-decided-on-the-26th-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: निर्वासित तिब्बती संसद के चुनाव में 93 प्रत्याशियों के भाग्य का 26 को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: निर्वासित तिब्बती संसद के चुनाव में 93 प्रत्याशियों के भाग्य का 26 को फैसला
Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने 18वीं निर्वासित तिब्बती संसद के अंतिम चरण के चुनाव के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी(फाइल)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के चुनाव आयोग ने 18वीं निर्वासित तिब्बती संसद के अंतिम चरण के चुनाव के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के नाम और उनका संक्षिप्त परिचय उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि आम नागरिक उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की ओर से प्रचार गतिविधियां 18 मार्च 2026 से शुरू हो गई हैं। चुनाव नियमावली के अनुच्छेद 24(7)(ख) के तहत यह प्रचार अवधि 23 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा चुनाव नियमावली के अनुच्छेद 19(1) के अनुसार दृष्टिबाधित या ऊपरी अंगों से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र के भीतर एक सहायक व्यक्ति की मदद लेने की अनुमति होगी। 45 सदस्यीय तिब्बती संसद चुनाव में कुल 93 उम्मीदवार मैदान में हैं। 26 अप्रैल 2026 को मुख्य मतदान होगा। प्रारंभिक चरण का मतदान एक फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था। कुल 91042 मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी पात्र तिब्बती नागरिकों से मुख्य चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, खासकर महाविद्यालय के छात्रों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तिब्बती आंदोलन की निरंतरता में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन