{"_id":"687d0c09148ae6a9040bc945","slug":"devotees-will-be-able-to-perform-jalabhishek-of-shivling-in-baijnath-without-any-discrimination-kangra-news-c-95-1-kng1023-186902-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ में बिना भेदभाव शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ में बिना भेदभाव शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त
Mon, 21 Jul 2025 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 21 Jul 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए बैजनाथ शिव मंदिर में लगाया गया पीतल का पाइप। -संवाद
-
- 1
-
Link Copied
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन अष्टमी के पहले सोमवार के लिए बैजनाथ स्थित शिव मंदिर पूरी तरह से सज गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने रविवार को दिनभर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। पहली बार बैजनाथ शिव मंदिर में नई जल अर्पण व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत हर भक्त बिना किसी भेदभाव के पवित्र शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकेगा।
इसके लिए शिवलिंग तक पीतल का पाइप लगाया गया है। इसके माध्यम से दूर से ही भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं, भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टील बैरियर लगाकर आधी परिक्रमा का मार्ग निर्धारित किया गया है। नया जूता स्टैंड और दानपात्र भी लगाए गए हैं। गर्भगृह में केवल एक पुजारी और एक ट्रस्टी ड्यूटी पर रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
खीरगंगा घाट और भंडारे स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। कीर्तन के लिए राधा कृष्ण मंदिर के बाहर अलग से टेंट तैयार किया गया है। एसडीएम संकल्प गौतम ने सभी तैयारियों का निरीक्षण किया और बताया कि किसी भी शिकायत के लिए श्रद्धालु मंदिर न्यास ट्रस्टी या अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। रविवार को मंदिर न्यासी मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, सुरेश शर्मा, इंद्र नंदा और मुकेश शर्मा व्यवस्थाएं पुख्ता करने में जुटे रहे।