फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Develop separate parking area near CTA: Deputy Commissioner

सीटीए के पास अलग पार्किंग क्षेत्र विकसित करें : उपायुक्त

Fri, 27 Dec 2024 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Dec 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Develop separate parking area near CTA: Deputy Commissioner
मैक्लोडगंज में तिब्बती प्रशासन के अ​धिकारियों के साथ बातचीत उपायुक्त हेमराज बैरवा। -संवाद
धर्मशाला। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वीरवार को पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में चल रहे विकास कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने नगर निगम को सीटीए (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) के पास एक अलग पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही इस परियोजना के लिए 15 जनवरी 2025 तक एक विस्तृत योजना प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ तिब्बती बंदोबस्त अधिकारी कुंचोक मिग्मार, धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल, एएसपी बीर बहादुर, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। दिनभर की यात्रा के दौरान तिब्बती बंदोबस्त अधिकारी कुंचोक मिग्मार ने मैक्लोडगंज में यातायात के मुद्दे, सड़क की क्षति और अपर्याप्त पार्किंग व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

तिब्बती बंदोबस्त अधिकारी ने सीटीए (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) के गेट के पास पार्किंग व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। यह पार्किंग व्यवस्था सीटीए परिसर में अधिकारियों और वीआईपी गतिविधियों की आवाजाही को बाधित कर रही थी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को एक अलग पार्किंग क्षेत्र विकसित करने और 15 जनवरी 2025 तक विस्तृत योजना प्रस्तुत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। सभी अधिकारियों ने पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed