{"_id":"635575458038c506282de02f","slug":"despite-inflation-the-market-is-buzzing-there-is-a-rush-of-buyers-kangra-news-sml4258522139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के बावजूद दीपावली को लेकर घटा नहीं हुआ उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के बावजूद दीपावली को लेकर घटा नहीं हुआ उत्साह
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर के बाहर लगी मार्किट में दिवाली के खरीददारी करते हुए ल?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। दीपावली के शुभ अवसर पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी के लिए हर घर में सालभर इंतजार रहता है। वहीं, कोविडकाल से खाने-पीने से लेकर पटाखों और सजावट के सामान तक के दामों में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद दीपावली पर्व पर खरीदारी के लिए लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
इस बार दीपावली का त्योहार महीने की अंतिम तारीखों में आया है। इसके बावजूद लोगों ने खरीदारी के लिए बजट का बंदोबस्त पहले से ही कर रखा था। दीपावली से एक दिन पहले रविवार की छुट्टी के बावजूद दोपहर बाद दुकानों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई और देर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार होने लगे। ऐसे में पटाखा कारोबारियों का काम भी अपेक्षा के अनुरूप ठीक चल पड़ा।
रविवार दोपहर बाद धर्मशाला के कचहरी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे अमित, राहुल, संजय, अंशुल, ऋतिक, अयान, कविता, नेहा, पल्लवी और सुमेश ने बताया कि बाजार में पिछले दो-तीन वर्षों में महंगाई काफी बढ़ी है। इसके बावजूद दीपावली का त्योहार साल में एक बार ही आना होता है। इसलिए दीपावली पर खरीदारी के लिए पहले से ही बजट की व्यवस्था कर ली थी। उन्होंने बताया कि अगर महंगाई की मार इतनी न पड़ती, तो दीपावली का त्योहार और अधिक गुलजार होता।
विज्ञापन
आठ से दस फीसदी बढ़े मिठाइयों के दाम
कोतवाली बाजार में मिठाई बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में दो से तीन बार दूध के दाम बढ़े हैं। दूध के दाम बढ़ने के साथ ही मिठाई के दाम भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में मिठाइयों के दाम आठ से दस फीसदी तक बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि दाम बढ़ने के बावजूद त्योहार पर मिठाई खरीदने वालों की कमी नहीं हुई है। दाम बढ़ने के बावजूद दीपावली के त्योहार पर कमाई अच्छी हो गई है।
सजावट का सामान 15 फीसदी तक हुआ महंगा
कचहरी में दुकान लगाने वाले अजय ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल सजावटी सामान में बढ़ोतरी आई है। दीपावली में बिकने वाले हारों में 10 फीसदी, तोरन में 15 फीसदी और कृत्रिम रंगोलियों में भी 10 फीसदी की कीमत बढ़ोतरी हुई है।
पटाखा हुआ महंगा पर अच्छा चल रहा कारोबार
पटाखा विक्रेता अमन तुल्ली ने बताया कि पटाखों के दाम पिछले साल की तुलना में करीब दोगुना तक बढ़ गए हैं। इसके बावजूद लोगों में दिवाली को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, रविवार को कारोबार भी अच्छा रहा।
दीपावली को लेकर अच्छे कारोबार की रहती आस
सजवाट का सामान बेचने वाले दीपू ने बताया कि दीपावली के पर्व पर कारोबारियों को अच्छे कारोबार की आस रहती है। हालांकि साजो-सजा का सामान महंगा हुआ है। इसके बावजूद लोगों का त्योहार के प्रति अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
महंगाई के बावजूद अच्छा रहा कारोबार
कोतवाली के पटाखा विक्रेता अनुज कुमार ने बताया कि इस बार पटाखों के बाजार में थोक के भाव काफी बढ़ गए हैं। मगर बाजार में सामान लगाने पर ग्राहकों की आवाजाही अच्छी लगी रही। उन्होंने बताया कि महंगाई के बावजूद कारोबार अच्छा रहा।