फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Despite assurance from the government, the Paramilitary Welfare Board was not formed

Kangra News: सरकार से आश्वासन के बाद भी पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का नहीं हुआ गठन

Sat, 14 Jun 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Jun 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
Despite assurance from the government, the Paramilitary Welfare Board was not formed
पंचरुखी (कांगड़ा)। सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक आंबेडकर भवन पंचरुखी में अध्यक्ष सीएस खरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में पहलगाम हादसे व अहमदाबाद में हुए विमान क्रैश पर खेद जताया। साथ ही धीरा डंई के बीएसएफ के हवलदार नरेश के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


खरवाल ने बताया कि पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड पर प्रदेश सरकार से आश्वासन के अलावा धरातल पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। इस विषय को हम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा (एक्स डीआईजी) के संज्ञान में भेजेंगे। मुख्य प्रवक्ता मनवीर चंद कटोच ने बताया कि संगठन के लंबे समय के संघर्ष पर सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) वेलनेस सेंटर धर्मशाला में खोलने के लिए मंजूर हो चुका है लेकिन अभी तक उसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। वेलनेस सेंटर जल्द खोलने के लिए एवं हिमाचल के सभी बड़े अस्पतालों को सीएचएस सुविधा में जोड़ने के लिए लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से संगठन के कार्यकारिणी सदस्य जल्द मुलाकात करेंगे। बैठक में मुख्य सलाहकार डीआर शर्मा सहायक कमांडेंट, रत्न चंद पुजारी सहायक कमांडेंट, फतेह सिंह राणा, प्रेम सिंह, कमल सिंह, बिहारी लाल, विक्रमा देवी, ललिता देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed