{"_id":"679bcbed84cb467949039a59","slug":"department-came-into-action-repair-of-leaked-sewerage-line-started-kangra-news-c-95-1-ssml1020-163635-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरकत में आया विभाग, लीक सीवरेज लाइन की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरकत में आया विभाग, लीक सीवरेज लाइन की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम के चीलगाड़ी में बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज की लाइन से सड़क पर बह रही गंदगी की समस्या का जलशक्ति विभाग ने स्थायी हल निकाल दिया है। जलशक्ति विभाग के सीवरेज विंग के कर्मचारियों ने जहां पर सीवरेज की लाइन ब्लॉक हुई थी, वहां फॉल्ट ढूंढकर इसकी मरम्मत करना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने 29 जनवरी के अंक में चीलगाड़ी में सड़क पर बह रही गंदगी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
इसके बाद हरकत में आए विभाग ने मौके पर अपने कर्मचारियों को भेजकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पाया था कि किसी जगह सीवरेज की लाइन ब्लॉक हो गई है। इसके चलते लाइन चैंबर से लीक हो रही थी। अब यहां मरम्मत शुरू कर दी है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि अमर उजाला में समाचार छपने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। विभाग की टीम जल्द ही लोगों को समस्या से निजात दिलाएगी। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि विभाग के कर्मी ने मौके पर काम शुरू कर दिया है। काम पूरा होने से इस समस्या का अब स्थायी हल हो जाएगा।