फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to open IGNOU study centre in Nagrota-Suriyan College

Kangra News: नगरोटा-सूरियां कॉलेज में इग्नू का अध्ययन केंद्र खोलने की मांग

Sat, 28 Jun 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Jun 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to open IGNOU study centre in Nagrota-Suriyan College
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां और आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों सहित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरियां का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को खंड प्रधान गुरुदेव भारती की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के प्राचार्य से मिला। गुरुदेव भारती एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने प्राचार्य से मिलकर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का अध्ययन केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक व शैक्षिक जरूरतों को देखते हुए क्षेत्र में कई वर्षों से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र खोलने की मांग की जा रही है। फिलहाल यहां के लोगों को अध्ययन केंद्र की सुविधा के लिए ढलियारा, धर्मशाला और इंदौरा जाना पड़ता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र शर्मा ने यह मामला क्षेत्रीय निदेशक इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी शिमला से उठाने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में डॉ. एचएल धीमान, गुरुदेव भारती, पीसी विश्वकर्मा, डॉ गुलशन चौधरी, जिला पार्षद वीना धीमान, पूर्व प्रधान दर्शना देवी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed