फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand raised to give roadways status to HRTC

Kangra News: एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देने की उठाई मांग

Fri, 27 Sep 2024 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to give roadways status to HRTC
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिहवन निगम को जल्द से जल्द रोडवेज का दर्जा देने की मांग प्रदेश सरकार से उठाई है। निगम के 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाले गोल्डन जुबली कार्यक्रम में इसकी घोषणा करने की मांग हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की ओर से उठाई है। इससे कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के देय भत्ते औ एरियर का भी भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


इन मांगों पर वीरवार को धर्मशाला में आयोजित हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में चर्चा की गई। बैठक में वीरवार को धर्मशाला की जोधामल सराय में आयोजित की गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, महामंत्री हरीश पराशर, अखिल भारतीय संगठन मंत्री कैलाश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनुज को संघ की धर्मशाला इकाई की कमान
बैठक के दौरान संघ की धर्मशाला इकाई के चुनाव भी आयोजित किए गए, जिसमें मनुज ठाकुर को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा सतीश कुमार, अमित शर्मा, हरजीत सिंह व सरवन सिंह को उपाध्यक्ष और पवन कुमार को सचिव चुना गया। वहीं, मलकीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह व विनोद कुमार को सह-सचिव, राजेश कंवर को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार, नीरज कुमार, जोगिंद्र सिंह, राकेश कुमार व राजेंद्र सिंह को सह-कोषाध्यक्ष, जसवीर सिंह व मनोज कुमार को संगठन मंत्री, विनोद चंदेल व श्याम पाल सह-संगठन मंत्री, राजेश कुमार प्रचार मंत्री, शेखर कुमार सह-प्रचार मंत्री, सतीश कुमार मीडिया प्रभारी, मनजीत शर्मा सह-मीडिया प्रभारी, जरनैल सिंह, रजनीश कुमार, श्याम सिंह ठाकुर व राकेश शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed