Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand for a Vishwakarma Day holiday and the formation of a board

Kangra News: आखिरकार शुरू हुआ कछियारी से भंगवार फोरलेन

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for a Vishwakarma Day holiday and the formation of a board
कछियारी-भंगवार फोरलेन पर रियूंद पुल के वेरिकेड खोलते ही सबसे पहले गुज़री जागरण को मूर्तियां ले
लाइव स्टाेरी----
विज्ञापन

------------------
जानकारी के अभाव में पहले दिन कम रही वाहनों की आवाजाही, वाहन चालकों ने सफर के दौरान नई सुरंग का उठाया लुत्फ, खिंचवाएं फोटो

तिलक राज
धर्मशाला। स्थान : कछियारी चौक से भंगवार। समय : सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक। लंबे इंतजार के बाद रविवार सुबह 11 बजे कछियारी से भंगवार तक फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
मार्ग खुलने से क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली। हालांकि, पहले दिन इसकी जानकारी कम लोगों तक पहुंचने के कारण शुरुआत में फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही कम रही। मौके पर पहुंचे संवाददाता ने दो घंटे तक फोरलेन पर बदलती स्थिति को देखा। इस दौरान कहीं कंपनी के कर्मचारी वाहन चालकों को नए मार्ग की जानकारी देते नजर आए, तो कहीं लोग नई सुरंग से गुजरने के बाद तस्वीरें खिंचवाते दिखे।
विज्ञापन

11:00 बजे : फोरलेन से आवाजाही शुरू
एनएचएआई की ओर से सुबह 11 बजे फोरलेन को वाहनों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, इसकी जानकारी न होने के कारण कई वाहन चालक पुराने मार्ग से ही गुजर रहे थे। कछियारी चौक, टांडा रोड और सुरंग के पास कंपनी के कर्मचारी पुराने मार्ग से आने वाले वाहन चालकों को फोरलेन खुलने की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:15 बजे : वाहन चालकों में रियुंद पुल को लेकर आशंका
कछियारी चौक से कुछ वाहन फोरलेन पर गुजरते नजर आए। हालांकि, कई वाहन चालकों के मन में आशंका थी कि कहीं रियुंद पुल का मार्ग बंद न हो। पहले भी मार्ग को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के कारण कुछ वाहन चालक नए फोरलेन पर जाने से हिचक रहे थे। कुछ लोग कर्मचारियों की ओर से दी जा रही जानकारी को भी मजाक समझ रहे थे और पुराने मार्ग से ही आगे बढ़ रहे थे।

11:45 बजे : टांडा रोड से हटाए बैरिकेड
टांडा रोड पर कंपनी की ओर से लगाए गए बैरिकेड हटा दिए गए थे। यहां भी कंपनी के कर्मचारी वाहन चालकों को बता रहे थे कि फोरलेन सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है और वे इस मार्ग से जा सकते हैं। इसके बाद कुछ वाहन चालक नए मार्ग की ओर बढ़ते नजर आए।

12:00 बजे : रियुंद पुल से गुजरने लगे वाहन
दोपहर 12 बजे रियुंद पुल से इक्का-दुक्का छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे थे। शुरुआत में वाहनों की संख्या कम थी, लेकिन मार्ग पर आवाजाही शुरू हो चुकी थी।

12:35 बजे : सुरंग के पास तस्वीरें खिंचवाते दिखे लोग
दोपहर 12:35 बजे दौलतपुर सुरंग के पास कुछ लोग तस्वीरें खिंचवाकर मार्ग खुलने की खुशी मनाते नजर आए। कुछ लोग नए फोरलेन से गुजरने और सुरंग देखने के लिए खास तौर पर यहां पहुंचे थे। नई सुरंग को देखकर वाहन चालक भी उत्साहित दिखे। कई लोगों ने सुरंग के भीतर और आसपास तस्वीरें खिंचवाईं।

1:00 बजे : बढ़ने लगी वाहनों की संख्या
दोपहर 1 बजे तक फोरलेन पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी थी। पुराने मार्ग से आने वाले कई वाहन अब नए फोरलेन से गुजर रहे थे। कांगड़ा जाने वाले कुछ वाहन चालकों ने भी नए मार्ग का इस्तेमाल किया। पहले दिन शुरुआत में कम रही आवाजाही के बाद धीरे-धीरे वाहन चालकों का भरोसा बढ़ता नजर आया।

सुरंग के मुहाने पर बनी देवी-देवताओं की पेंटिंग धुंधली
फोरलेन की दोनों सुरंगों के मुहाने पर देवी-देवताओं की पेंटिंग बनाई गई हैं, लेकिन बरसात के कारण इनके रंग धुंधले पड़ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग शुरू होने के बाद अब इन पेंटिंग को दोबारा बनाया जाना चाहिए, ताकि इनका स्वरूप बेहतर हो सके।

क्या कहते हैं लोग
नए फोरलेन के शुरू होने से वाहन चालकों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिली है। इसके लिए मैं लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करता हूं।
-सुदेश कुमार, रानीताल

लंबे समय से इस मार्ग के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। अब वाहनों की आवाजाही शुरू होने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अधिक चालक इस मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। संबंधित विभाग से अपील है कि अब दोबारा से इसे बंद न करें।
-राहुल सहगल, वाहन चालक

राज्य और केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में फोरलेन को खोल कर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। इसके लिए दोनों सरकारें बधाई की पात्र हैं। मेरा अपना दुकानदारी का कार्य है और इसके चलते मुझे हर दूसरे कांगड़ा और अन्य क्षेत्रों में आना-जाना होता था, लेकिन पुराने मार्ग पर बने गड्ढे खतरे से खाली नहीं थे।
-संजु कुमार, नेहरनपुखर

पुराने मार्ग कांगड़ा बाईपास से पुरानी सुरंग की हालत इतनी दयनीय थी कि यहां से गुजरने पर वाहनों को काफी नुकसान पहुंचता था। इसके साथ ही इन गड्ढों से कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। फोरलेन के शुरू हाेने से सफर आरामदाय होगा।
-जोगिंद्र सिंह, वाहन चालक
-----------------
सुबह 10 हमें सूचना मिली कि 11:00 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए फोरलेन खोला जाएगा। सूचना मिलते ही सारे बैरिकेड हटा दिए और मार्ग को दुरुस्त कर दिया। हालांकि की रियुंद पुल कर लाइटें और पुल के नीचे आरसीसी का कार्य चला हुआ है। जल्द ही कार्य को पूरा कर कर लिया जाएगा।

-धनंजय मिश्रा, साइन इंजीनियर फोरलेन निर्माण कंपनी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed