फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Delay in snakebite treatment proves fatal; two patients die in Tanda.

हाईटेक और यूजर फ्रेंडली होगी एचपी बोर्ड की वेबसाइट : डॉ. राजेश

Fri, 02 Oct 2026 02:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Delay in snakebite treatment proves fatal; two patients die in Tanda.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट अब पहले से अधिक हाईटेक और यूजर फ्रेंडली होगी। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए बोर्ड ने वेबसाइट के अपडेशन और तकनीकी सुधार का काम शुरू किया है। वेबसाइट में आवश्यक बदलाव बैकएंड स्तर पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वेबसाइट के रखरखाव और अपडेशन का अधिकतर काम कार्यालय समय के बाद किया जा रहा है, ताकि दिन के समय बोर्ड की नियमित ऑनलाइन सेवाओं पर इसका असर न पड़े। इसका उद्देश्य वेबसाइट को अधिक प्रभावी, सुगम और उपयोगकर्ताओं के लिए आसान बनाना है।
विज्ञापन

वेबसाइट के अपडेशन के दौरान यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक या स्कूल को पेज खुलने या किसी ऑनलाइन सेवा के इस्तेमाल में तकनीकी परेशानी आती है तो बोर्ड से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान हेल्पलाइन नंबर 01892-242173 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपयोगकर्ता अपनी तकनीकी समस्या या शिकायत बोर्ड की ई-मेल hpbose2011@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। बोर्ड के अनुसार प्राप्त शिकायतों को संबंधित तकनीकी टीम तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से वेबसाइट के अपडेशन के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का प्रयास है कि ऑनलाइन सेवाएं विद्यार्थियों और स्कूलों को सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed