फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Delay in snakebite treatment proves fatal; two patients die in Tanda.

Kangra News: सर्पदंश पर इलाज में देरी पड़ी भारी, दो मरीजों की टांडा में मौत

Fri, 02 Oct 2026 05:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Delay in snakebite treatment proves fatal; two patients die in Tanda.
धर्मशाला। प्रदेश में गर्मी और बरसात के मौसम में सांप के डसने के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे मामलों में समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति और मौत को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

इस साल अभी तक टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्पदंश के 263 मामले सामने आए हैं। इनमें मेडिसिन विभाग में 192 और बाल रोग विभाग में 71 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया। इनमें से दो मरीजों की मौत हो गई, क्योंकि वे समय पर अस्पताल में उपचार के लिए नहीं लाए गए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सांप के डसने के बाद किसी तरह की देरी न करने और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचने की अपील की है। सर्पदंश के मामलों में उपचार की सुविधा को मजबूत करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार पीएचसी, सीएचसी, सिविल अस्पताल, जोनल अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
जहर चूसने का प्रयास न करें
टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि सांप के डसने के बाद पीड़ित को शांत रखें और प्रभावित अंग की गतिविधि को कम से कम रखें। मरीज को जल्द से जल्द उचित स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाएं। जख्म को काटने या उसका जहर चूसने का प्रयास न करें। झाड़-फूंक, घरेलू नुस्खों या बिना प्रशिक्षित व्यक्ति से उपचार करवाने में समय बर्बाद न करें। समय पर अस्पताल पहुंचना ही गंभीर जटिलताओं और जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed