फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Degree is not just a piece of paper, it is a medium to guide your career: Keval

डिग्री केवल कागज नहीं, कॅरिअर को दिशा देने का माध्यम : केवल

Sun, 05 Apr 2026 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Apr 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
Degree is not just a piece of paper, it is a medium to guide your career: Keval
श्री साई विवि पढ़ियारखर में छात्रा को प्रमाण पत्र देते केवल सिंह पठानिया और आशीष बुटेल। -स्रोत:
पालमपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक ने कहा कि डिग्री केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि जीवन में कॅरिअर को सही दिशा देने का माध्यम है। छात्रों की पढ़ाई और वैज्ञानिक सोच उनके व्यवहार, संस्कार और कार्य में झलकनी चाहिए। वह श्री साई विश्वविद्यालय पढ़ियारखर में शनिवार को तीसरा दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

समारोह में शाहपुर के विधायक एवं प्रदेश सरकार में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि पालमपुर के विधायक आशिष बुटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आशीष बुटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय से पास आउट हुए करीब सात हजार छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान का प्रयोग देश और प्रदेश की उन्नति के लिए करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पीएचडी डिग्री, गोल्ड मेडल और अन्य उपाधियां प्रदान की गईं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एसके पुंज, उप-कुलाधिपति तुषार पुंज, कुलपति डाॅ. जायद अलि, प्रबंध निदेशक तृप्ता पुंज, उपाध्यक्ष रिया पुंज, डीम्ड एकेडमिक्स डॉ. वीपी पटियाल, एचआर निदेशख कर्नल एससी राणा, कुल सचिव संजय गुप्ता सहित विभिन्न संकाय सदस्य, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed