{"_id":"6730bca57b6a7ae08200754c","slug":"deewane-club-harchakkiyan-in-kabaddi-shahpur-won-the-trophy-in-volleyball-kangra-news-c-95-1-ssml1021-154048-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं : गोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं : गोमा
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते यादविंद्र गोमा
कहा, प्रदेश सरकार ने बढ़ाई खिलाड़ियों की सम्मान राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल सरकार खिलाड़ियों को उचित सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ खेलों तथा खिलाड़ियों के लिए आधारभूत ढांचे के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। रविवार को आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ग्राम पंचायत भट्टू में भट्टू बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने भट्टू विलेज क्लब को बैडमिंटन का शानदार टूर्नामेंट आयोजन गांव में करने सराहना की। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों और गांववासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, सिल्वर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी सरकार और समाज के समक्ष बड़ी चुनौती है और खेलों के माध्यम से ही युवाओं को नशाखोरी से बचाया जा सकता है। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट के जीर्णोद्धार के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट की फ्लोरिंग के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इससे पहले प्रतियोगिता के कन्वीनर अरुण राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
बैडमिंटन में डबल में विजेता करण और जतिन कपूर क्लब कांगड़ा की टीम रही और उपविजेता अशीम एवं अशिव नालागढ़ की टीम रही। सिंगल प्रतियोगिता में प्रथम करण कांगड़ा और साहिल उपविजेता रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक कुमार, भट्टू विलेज क्लब के उपाध्यक्ष कुलवंत राणा, मोहिंदर सिंह राणा सहित क्लब पदाधिकारी एवं सदस्य , इलाके के गणमान्य लोग और खिलाडी उपस्थित रहे।