{"_id":"6730bb3c03bcc9caa004b5f3","slug":"deewane-club-harchakkiyan-in-kabaddi-shahpur-won-the-trophy-in-volleyball-kangra-news-c-95-1-kng1005-154022-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कबड्डी में दीवाने क्लब हारचक्कियां, वॉलीबाल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कबड्डी में दीवाने क्लब हारचक्कियां, वॉलीबाल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी
Mon, 11 Nov 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Nov 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटला (कांगड़ा) शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 19वीं दो दिवसीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दुराना में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओंकार सिंह राणा ने किया। वहीं, समापन समारोह पर रिटायर्ड कर्नल पीसी आजाद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में कबड्डी की 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें लिटिल फ्लावर जूनियर ही उपविजेता और दीवाने कबड्डी क्लव हारचकियां विजेता रही। उपविजेता टीम को 1800 रूपये की राशि तथा विजेता टीम को 2100 रुपये की राशि तथा ट्रॉफी दी गई। वहीं अंडर-19 वर्ग में 7 टीमों ने भाग लिया। जिसमें दीवाने कबड्डी क्लव हारचकियां विजेता तथा जंदोह की टीम उप विजेता रही। उपविजेता टीम को 2,100 रूपये व विजेता टीम को 3100 रुपये की राशि व ट्रॉफी दी गई। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिगा। जिसमें शाहपुर की टीम विजेता व भरमाड टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 11000 रुपये की राशि व उपविजेता टीम 7100 रुपये की राशि व ट्रॉफी दी गई। वहीं मुख्यतिथि कर्नल पी सी आजाद ने बताया कि 2005 शहीदों की याद में हर वर्ष ये प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को बधाई दी।
-- --