{"_id":"6a9196ae5c98183cb400f73f","slug":"debris-entered-the-temple-and-stepwell-in-nandrul-panchayat-following-rainfall-kangra-news-c-95-1-kng1037-252604-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नंदरूल पंचायत में बारिश के बाद मंदिर और बावड़ी में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नंदरूल पंचायत में बारिश के बाद मंदिर और बावड़ी में घुसा मलबा
Sat, 29 Aug 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
वीरवार रात को हुई बारिश से नंदरूल पंचायत में हुआ नुकसान।-जागरूक पाठक
धर्मशाला। कांगड़ा की नंदरूल पंचायत के पिहाल मोहल्ले में वीरवार रात भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। तेज बारिश के चलते भारी मात्रा में पानी और मलबा बहकर आने से स्थानीय मंदिर और बावड़ी के आसपास का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मंदिर और बावड़ी के पास स्थित रिहायशी मकानों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
नुकसान की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है और प्रभावित हिस्से में तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाने की जरूरत है।
प्रधान संजीव कुमार ने एसडीएम कांगड़ा से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल दो तिरपाल उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि बारिश की स्थिति में मकानों व जरूरी सामान को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का सटीक आकलन करने और प्रभावितों को तुरंत राहत व बचाव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है।