{"_id":"66a02dbdd0fa282af9028074","slug":"dearness-allowance-installment-should-be-released-soon-union-kangra-news-c-95-1-ssml1021-141036-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई भत्ते की किस्त जल्द की जाए जारी : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई भत्ते की किस्त जल्द की जाए जारी : संघ
Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। सीएंडवी अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस समय महंगाई भत्ते की 12 प्रतिशत अदायगी सरकार की ओर से कर्मचारियों को करनी है। अब 1 जुलाई से कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की किस्त देय हो जाएगी।
इसलिए बार-बार संघ सरकार से अनुरोध कर रहा है कि कर्मचारी संबंधी इन देनदारियों को शीघ्र अदा किया जाए। साथ में संघ मांग करता है कि सीएंडवी अध्यापक वर्ग में सभी पद बिना शर्त संख्या बार हटा कर भरें जाएं। सभी पद माध्यमिक, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक, कला अध्यापक, भाषा अध्यापक और संस्कृत अध्यापक के पद जल्द बैचवाइज और चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएं। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों को 4-9-14 वेतन वृद्धि का वित्तीय लाभ दिया जाएं। इस मौके पर महासचिव सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह संदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरदेव पठानिया और मुख्य सलाहकार विरेंद्र चंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।