फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dead body of a youth drowned in Beas river recovered, search for another continues

ब्यास नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth drowned in Beas river recovered, search for another continues
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्यास नदी में बीते दिन दो अलग-अलग जगह डूबे दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। जबकि दूसरे युवक को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन वीरवार शाम तक भी जारी रहा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जब एनडीआरएफ की टीम देहरा पहुंची, तो डूबे युवक साहिल (17) पुत्र विजय कुमार निवासी देहरा का शव नदी में ऊपर आ गया था। उसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे डूबे युवक राहुल निवासी दयाल (नैहरनपुखर) का कोई पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने वीरवार को दिनभर ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार यदि वीरवार को युवक का पता नहीं चलता है तो शुक्रवार को भी सर्च आपरेशन जारी रहेगा। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
उपमंडल के नैहरन पुखर के दयाल का राहुल पुत्र विजय कुमार बुधवार बाद दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी मनाने यहां आया था। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लड़के नदी में नहाने लगे। नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। जबकि दूसरे मामले में देहरा बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाने वाले विजय का छोटा बेटा साहिल बुधवार सुबह से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed