{"_id":"6a023a95105c9c95c50340d8","slug":"dav-students-won-seven-gold-medals-in-hindi-olympiad-kangra-news-c-95-1-kng1047-234195-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हिंदी ओलंपियाड में डीएवी के बच्चों ने जीते सात स्वर्ण पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हिंदी ओलंपियाड में डीएवी के बच्चों ने जीते सात स्वर्ण पद
Tue, 12 May 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली के कक्षा तीसरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वृशांक पंजयान, अर्नव स्याल, वृशांक शर्मा, श्रेयसी, यशिका ठाकुर, अनाद्या और यशमिता ठाकुर रहे। वहीं, काव्या ठाकुर, सुशेन चौधरी, ईशाना शर्मा, अन्वी काशव, अन्वेषा सूद और समीक्षा ने रजत व आनंदिता शर्मा, गुनीत कौंडल और अक्षिता राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन