{"_id":"684adb2117d3f20e310f88a3","slug":"data-of-medicinal-species-of-high-mountain-areas-will-be-collected-using-drones-kangra-news-c-95-1-ssml1021-181032-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ड्रोन से जुटाया जाएगा उच्च पर्वतीय इलाकों की औषधि प्रजातियों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ड्रोन से जुटाया जाएगा उच्च पर्वतीय इलाकों की औषधि प्रजातियों का डाटा
Fri, 13 Jun 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
वन मंडल अधिकारी पालमपुर की अध्यक्षता में वन विश्राम गृह बीड़ में हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। वन मंडल अधिकारी पालमपुर डॉक्टर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को वन विश्राम गृह बीड़ में एक कार्यशाला हुई। बैठक में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के सत्य प्रसन्न और अभिजीत परमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद पिछले एक वर्ष से संयुक्त रूप से विभिन्न वन प्रजातियों की उपलब्धता और उनके वितरण का अध्ययन करने का कार्य कर रहे हैं।
इसके तहत वन विभाग के कर्मचारी जमीनी स्तर पर इन प्रजातियां को चिह्नित कर क्षेत्र से डाटा एकत्रित कर रहे हैं, जो कि पूरे प्रदेश में इन प्रजातियों के भौगोलिक वितरण और उत्पादन को जानने और समझने में मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अध्ययन का प्रथम चरण पूरा किया जा चुका है। इस अध्ययन में अभी तक निचले इलाके की प्रजातियां पर कार्य पूरा किया जा चुका है और दूसरे चरण में ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में पाई जाने वाली औषधि प्रजातियों का डाटा ड्रोन के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए आईएसबी द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार से राज गुंधा में शुरू किया जाएगा। इस मौके पर आर ओ अंजना भी उपस्थित रहीं।