फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dance to the song Ina Badiyan Jo Tudka Lana

Kangra News: इना बड़ियां जो तुड़का लाना… गाने पर झूमे

Wed, 05 Nov 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Nov 2025 07:27 AM IST
विज्ञापन
Dance to the song Ina Badiyan Jo Tudka Lana
गरली स्कूल के वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। -स्रोत : जागरूक पाठक
रक्कड (कांंगडा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) गरली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ‘इना बड़ियां जो तुड़का लाना…’ गाने पर छात्राओं ने जब प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल झूम उठा। समारोह में कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया मुख्यातिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा ने की।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, जिसे अंबिका, ऋषिका, अंशिका, आराध्य आदि ने प्रस्तुत किया। विभूति और सहेलियों ने गुजराती डांस, रोहित व मित्रों ने हिमाचली नाटी, शगुम व सहेलियों ने पंजाबी गिद्दा पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत पहाड़ी नाटी, झमाकड़ा और पंजाबी भांगड़ा भी प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन

बेटा-बेटी समानता व मोबाइल फोन के कुप्रभावों पर आधारित लघु नाटक ने भी दर्शकों को संदेश के साथ बांधकर रखा। प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा ने मंच से वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियां साझा कीं। साथ ही मांग उठाई कि इस स्कूल को भी अन्य स्कूलों की तर्ज पर सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि शिक्षा की बुनियाद जितनी मजबूत होगी, भविष्य उतना ही सुनहरा बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक पाठशालाओं में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अभिनव प्रयास किया है। साथ ही बच्चों से नशे से दूर रहने व रचनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

गरली स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। -स्रोत : जागरूक पाठक

गरली स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed