{"_id":"68658636f0e277973d0100f7","slug":"daliya-porridge-made-from-natural-wheat-and-semolina-will-be-available-in-depots-kangra-news-c-95-1-kng1005-184223-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डिपुओं में मिलेगा प्राकृतिक गेहूं से बना दलिया, सूजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डिपुओं में मिलेगा प्राकृतिक गेहूं से बना दलिया, सूजी
Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले के सरकारी राशन डिपुओं में अब प्राकृतिक खेती से उगाई गेहूं से तैयार किया दलिया और सूजी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आतमा) के सहयोग से 840 किसानों ने प्राकृतिक खेती कर गेहूं की फसल तैयार कर केंद्रों पर बेची है। इस फसल की लैबों में टेस्टिंग की जा रही है।
इसके बाद इससे दलिया और सूजी तैयार होगी, जिसे ग्राहक आसानी से डिपुओं में खरीद सकेंगे। अभी तक इनके दामों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। उपनिदेशक प्राकृतिक कृषि निदेशालय मोहिंद्र भवानी ने बताया किकिसानों से खरीदी गई प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं की फसल की सोलन की लैब में टेस्टिंग की जा रही है। एक सप्ताह में किसानों को इसकी रकम जारी कर दी जा सकती है। किसी किसान की फसल में कीटनाशक पाए जाते हैं तो फसल वापस कर दी जाएगी। संवाद